होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर नगर परिषद का विशेष जांच अभियान
कोडरमा, जून 18 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक के निर्देश पर नगर परिषद झुमरी तिलैया द्वारा शहर सभी भवनों का री-असेसमेंट अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 11 जून से चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या-15 स्थित अड्डी बंगला रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माण, व्यावसायिक भवनों, ट्रेड लाइसेंस, अवैध जल संयोजनों व भवनों के री-असेसमेंट का कार्य शुरू किया।
अभियान का विवरण अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने क्षेत्र में स्थित आवासीय व व्यावसायिक भवनों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही भवनों के उपयोग, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व जल कनेक्शनों की स्थिति की जांच की गई। टीम ने संबंधित भवन स्वामियों व व्यवसायियों से आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर अभिलेखों का मिलान भी किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.