बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए वार्डों में लगेगा शिविर कर संग्रहक लोगों को करें पूरा सहयोग नगर आयुक्त ने टीसी के साथ की बैठक, दिए आदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 14 करोड़ के विरुद्ध अब तक लगभग 10 करोड़ 36 लाख रुपए की वसूली की है। 31 मार्च तक शेष लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसे लेकर सभी वार्डों में शिविर लगाकर होल्डिंग टैक्स वसूली की जाएगी। नगर निगम में शुक्रवार को होल्डिंग टैक्स को लेकर कर संग्रहकों के साथ नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कर संग्रहकों से लोगों को पूरा सहयोग करने को कहा है। उन्होंने लोगों को डिजिटल तौर से जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रक्रिया से अवगत कराने समेत कई आदेश दिया। कहा कि जो लोग शिविर या कार्यालय तक आने में सक्षम नहीं है, उनसे संपर्क कर होल्...