बक्सर, फरवरी 27 -- बैठक विस्तारित क्षेत्र में होल्डिंग जमा कराने को लेकर नागरिकों में नहीं दिख रहा उत्साह 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स के एक मुश्त भुगतान पर पेनाल्टी नहीं लेने का फैसला फोटो संख्या- 15, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर विस्तारित क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करते लोक स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। होल्डिंग टैक्स मद की राशि की वसूली के लिए नगर परिषद ने सख्ती शुरु कर दी है। नगर विकास व आवास विभाग ने नप को होल्डिंग टैक्स मद में अधिक से अधिक वसूली का लक्ष्य दिया है। विभाग के निर्देश के आलोक में नगर परिषद ने वसूली में तेजी लाने के प्रयास को गति देने में जुट गया है। विस्तारित क्षेत्र में वसूली की गति को बढ़ाने के लिए नप के लोक स्वच्छता पदाधिकारी ने वार्ड पार्षदों के साथ...