आदित्यपुर, मई 17 -- आदित्यपुर। नगर निगम बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए विशेष चस्पा अभियान वार्ड संख्या एक से शुरू किया। इस अभियान के तहत 500 सौ प्रोपर्टी जैसे भरन व खाली भूखंडों पर नोटिस बोर्ड लगाया जा रहा है। जिनका होल्डिंग टैक्स बकाया है। इसमें लिखा है कि इस संपत्ति या भूखंड का होल्डिंग टैक्स अप्राप्त है। भूस्वामी को निर्देशित किया जाता है कि नगर निगम कार्यालय में उपस्थित होकर अविलंब होल्डिंग टैक्स जमा करें। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिनका होल्डिंग टैक्स का भुगतान हो चुका है वे अपना साक्ष्य प्रस्तुत करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...