कोडरमा, मार्च 30 -- डोमचांच। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज सहित सभी वार्ड पार्षदों ने कोडरमा उपायुक्त से मुलाकात कर होल्डिंग टैक्स समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि होल्डिंग टैक्स में कमी को लेकर उपायुक्त के साथ सकारात्मक और गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आश्वासन दिया है कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी, जिसके आधार पर सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में कमी करने की दिशा में आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से नगरवासियों को राहत मिलेगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.