भागलपुर, मार्च 13 -- नपं अकबरनगर के वार्ड संख्या दस में गुरुवार को आमसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद झागमाया देवी, नपं के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार की उपस्थिति में नगर पंचायत के अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने लोगों को होल्डिंग टैक्स भुगतान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पदाधिकारी ने वार्डवासियों को बताया कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.