होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर निगम की सख्ती, 5 करोड़ रुपये से अधिक बकाया वसूली की तैयारी
बोकारो, जून 12 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की कम वसूली और बढ़ते राजस्व घाटे को देखते हुए निगम प्रशासन ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स के एक सौ से अधिक बड़े बकायेदार चिन्हित किए गए हैं, जिन पर करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। इनमें बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान, अस्पताल, स्कूल, कार्यालय तथा आवासीय भवन शामिल हैं। निगम प्रशासन की ओर से ऐसे बकायेदारों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध सीधे कार्रवाई की जाएगी।
बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.