सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद के प्रशासक अरविंद तिर्की ने शहर के सभी लोगों से समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई लोग बार बार सूचना दिए जाने के बावजुद वर्षो से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हे। जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स जमा नहीं होने पर विभाग कार्रवाई करने को बाध्य होगा। उन्होंने 21 बड़े बकाएदारो की सूची जारी करते हुए दो दिनों के अंदर बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है। निर्देश का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सभी 21 बड़े बकाएदारो को नोटिस के माध्यम से भी सूचना दी जा चुकी है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...