लखीसराय, मार्च 31 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के 26 वार्डों के लोगों को एक दिन बिना ब्याज एवं दंड के छूट बाकी रहने पर सोमवार को कई लोगों ने अपना होल्डिंग टैक्स जमा किया। इस छूट का फायदा लेने के लिए मात्र एक दिन 31 मार्च के बाकी रहने पर लोग कतार में खड़ा थे। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित के निर्देश पर राजस्व कर्मी कुंदन कुमार, हिमांशु कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक प्रिंस कुमार एवं अन्य के द्वारा सहयोग किया जा रहा था। श्री सोहित ने बताया कि मात्र मंगलवार तक के लिए यह छूट है। 31 मार्च को छूट के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है। लोगों के लिए अभी भी एक दिन का मौका है। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर उन्हें अवगत कराया जाए। बाबाधाम वार्ड सं. 18 के एक युवक अनिश रंजन ने बताया कि उनके घर में स्केन नहीं किया गया था। कार्यपा...