मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई होल्डिंग धारी वर्षों से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा 75 ऐसे होल्डिंग टैक्स धारकों की सूची बनाई गई है, जिनके यहां वर्षों से होल्डिंग टैक्स का लाखों रुपया बकाया है। ऐसे बड़े बकायादारों को नगर निगम प्रशासन नोटिस निर्गत करते हुए 15 दिन के अंदर टैक्स जमा करने का अल्टीमेटम दे रहा है। अन्यथा नियमानुकूल कार्रवाई का निर्देश भी नोटिस में दिया गया है। नगर निगम के टैक्स दारोगा धीरज कुमार के अनुसार 75 बड़े बकाएदारों पर लगभग 2 करोड़ से अधिक टैक्स बकाया है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों व सरकारी कार्यालयों पर भी करोड़ों रुपया टैक्स बकाया है। आवंटन उपलब्ध होने पर सरकारी भवन व स्कूलों द्वारा तो बकाया टैक्स का भुगतान कर दिया जाता है। परंतु कई बड़े बकायेदार बार-बार नोटिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.