कोडरमा, मार्च 22 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधिझुमरीतिलैया नगर परिषद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर रविवार को भी जन सुविधा केंद्र, केदार सदन खुला रहेगा। यहां होल्डिंगधारक अपने घर का होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स व म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस शुल्क का भुगतान सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक कर सकेंगे। जानकारी शाखा प्रबंधक सुदर्शन श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने कहा कि मार्च माह में सभी रविवार के साथ - साथ अन्य अवकाश के दिन भी आम नागरिकों कि सुविधा को देखते हुए जन सुविधा केंद्र खुला रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.