गोपालगंज, मार्च 30 -- हथुआ,एक संवाददाता नगर पंचायत हथुआ मे होल्डिंग टैक्स की राशि जमा करने की तिथि 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 30 जून 2026 करने के लिए वार्ड पार्षद ने मांग की है। इस संबंध में सोमवार को नगर पंचायत के वार्ड 7 के पार्षद नीरज कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार को मांग पत्र सौंपा। वार्ड पार्षद ने बताया कि अभी बहुत से वार्डों में घर की मापी बाकी है। लगभग 30 प्रतिशत दुकानों की मापी भी बाकी है। नगर में अधिकतर ग्रामीण एवं खेतिहर मजदूर लोग निवास करते हैं। उनको पेनाल्टी की मार झेलनी पड़ सकती है। इसलिए समय सीमा बढ़ाना जरूरी है। आगामी बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने आवेदन पर विचार करते हुए नगर आवास विभाग में प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.