मुंगेर, अप्रैल 1 -- तारापुर,निज संवाददाता। नगर पंचायत तारापुर में होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम दिन मंगलवार को कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने बकाया कर के भुगतान के लिए पहुंचे, जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। लंबी कतारों में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जानकारी के अनुसार,नगर पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2021 से 2026 तक के पांच वर्षों का होल्डिंग टैक्स एक मुश्त वसूला जा रहा है। पिछले तीन-चार महीनों से चल रही इस प्रक्रिया के दौरान कई लोगों ने कर जमा किया है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो आर्थिक तंगी के कारण एक साथ भुगतान करने में असमर्थ हैं। इसका सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.