बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-45 वाजितपुर में गुरुवार को पहले से निर्धारित होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए वसूली कैंप लगाया गया। इसमें 69 मकान मालिकों से पांच लाख 44 हजार 316 रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की गयी। सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 205-26 के लिए होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य 20 करोड़ रुपये निर्धारित है। 12 फरवरी तक 14 हजार 587 करदाताओं से अबतक आठ करोड़ 23 लाख, 26 हजार 448 रुपये की ही वसूली की जा सकी है। कुल लक्ष्य का यह लगभग 41 प्रतिशत ही होल्डिंग टैक्स वसूली हुई है। अभी भी वसूली लक्ष्य से 12 करोड़ रुपये कम है। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि महेश साह, कर दारोगा दिनकर कुमार, कर संग्राहक प्रमोद कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.