रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसे लेकर नगर परिषद रामगढ़ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत होल्डिंग टैक्स के 48 बकायेदारों का बैंक खाता फ्रीज होगा। उन पर कुल करीब 15 लाख रुपए बकाया है। पिछले तीन-चार वर्षों से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने के कारण राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिसकी रोकथाम को लेकर नगर परिषद रामगढ़ ने कदम उठाया है। इसके तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया। बावजूद टैक्स जमा नहीं करने पर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पिछले माह बकायेदारों को नोटिस जारी हुआ। जिन्हें एक सप्ताह के अंदर बकाया नहीं जमा करने पर दोबारा फिर नोटिस दिया गया। तीन बार नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वाले का बैंक खाता फ्रीज करने की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.