होल्डिंग टैक्स के साथ स्वच्छता शुल्क जोड़ने पर जताई आपत्ति
भागलपुर, जून 13 -- सुलतानगंज संवाददाता नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. कुमारी अलका चौधरी ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने होल्डिंग टैक्स के साथ प्रति वर्ष 300 रुपये स्वच्छता शुल्क वसूले जाने पर पुनर्विचार करने की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता शुल्क वसूली को लेकर वर्ष 2019 में ही पत्र जारी किया गया था, जिसे विधान परिषद से भी पारित किया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति एकमुश्त स्वच्छता शुल्क जमा करने में सक्षम नहीं है, तो उसे किस्तों में राशि जमा करने की सुविधा दी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.