घाटशिला, मई 15 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दे को लेकर बैठक की। इसमें नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की बिजली, पानी, नाली, सड़क समेत अन्य समस्याओं को विधायक के समक्ष रखकर समाधान करने की मांग की है। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की दर में बढ़ोतरी की गई है। इससे आम जनता त्रस्त है। विधायक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस मुद्दे को लेकर विभाग के मंत्री से मिलकर समाधान करने की मांग करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में अभी भी ऐसे कई गांव हैं, जहां सप्लाई पानी पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है और समुचित विकास नहीं हो पाया है...