लातेहार, अप्रैल 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा पोर्टल को अपडेट करते हुए जन सुविधा केंद्र को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है, ताकि लोग आसानी से अपने करों का भुगतान कर सकें। सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान रखा गया है। यह छूट विशेष रूप से महिला, वरिष्ठ नागरिक, सेना से जुड़े व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों के लिए लागू होगी। पात्र लाभुक समय पर टैक्स जमा कर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, ट्रेड लाइसेंस एवं वॉटर यूजर चार्ज के भुगतान में किसी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.