फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। घर में होल्डर में बल्ब लगाते समय छात्र को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। बचाने दौड़े बड़े भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना से घरवाले परेशान हो रहे हैं।लुखड़पुरा गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव का 16 वर्षीय बेटा रोहित कुमार रविवार को अपने घर में होल्डर मे बल्ब लगा रहा था। तभी अचानक उसे जोर का करंट लगा और वह तड़पने लगा। इसको देखते हुये उसका बड़ा भाई शिवम उसे बचाने दौड़ा तो उसे भी करंट लग गया। जैसे-तैसे दोनों को बचाया गया। परिजन दोनों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई शिवम को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। रोहित कक्षा 9 का छात्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.