कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार। निज संवाददाता बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति द्वारा 2 मार्च की रात्रि पर 126 वें वर्ष भी होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित जयप्रकाश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दहन कार्यक्रम किया। भक्त प्रहलाद के जयकारा से वातावरण गूंजायमान हो उठा। शांतिपूर्ण और भक्तिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। गौरतलब है कि इस स्थान पर गोबर से बने बड़कुल्ला का ही उपयोग होलिका दहन में किया जाता है। होलिका दहन के बाद नव विवाहित महिलाओं ने अग्नि की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने अपने साथ लाए जौ, चना और गेहूं की बाली को अग्नि में सेंका। ऐसी मान्यता है कि जले हुए बड़कुल्ला को घर में ले जाया जाता है। उसके धुएं से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे। मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ता...