बगहा, मार्च 2 -- बेतिया। होली और ईद को लेकर घर वापस आने वाले प्रवासी की में वृद्धि अब भीड़ बन गई है। देश के विभिन्न शहरों से अब प्रवासी गांव लौटने लगे हैं। दिनों दिन इसमें वृद्धि देखी जा रही हैं। इस क्रम में बेतिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। लंबी दूरी की चलने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। घर वापस व पुन: कार्य स्थल पर लौटने के लिए रिजर्वेशन की लंबी वोटिंग बनी हुई है। इतना ही नहीं जेनरल बोगी में किसी तरह अपनी व्यवस्था कर विभिन्न राज्यों से लोग लौट रहे हैं। लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों की परेशानी बढ गई थी। रेलवे टिकट काउंटर पर दिल्ली,पंजाब , मुंबई समेत अन्य महानगरों से आने वाली लगभग सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी यात्री वेटिंग टिकट के सहारे ही...