प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। बदलते दौर के साथ त्योहार मनाने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। प्रयागराज में दो दिनों तक चले रंगों के त्योहार में रंगबिरंगे चेहरे और एक-दूसरे पर डाले गए रंग और पिचकारियों से उसकी बौछार की तस्वीरों और वीडियो की सोशल मीडिया पर बाढ़ दिखाई दी।शहर के दारागंज, अल्लापुर, बैरहना, सोहबतियाबाग, कटरा, सिविल लाइंस, धूमनगंज, मीरापुर, ममफोर्डगंज व कीडगंज सहित सभी मोहल्लों में होली की खुमारी लोगों के सिर पर चढ़कर बोली। पहले दिन छोटे-छोटे बच्चों का समूह एक-दूसरे को रंगों में भिगोने के बाद टोली बनाकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते रहे। घरों में बड़े-बजुर्गों के आशीर्वाद के बाद करीब-करीब सभी क्षेत्रों में बच्चे ने रंगों से खूब धमाल मचाया। पर्व का दूसरा दिन अधिकतर अपार्टमेंट्स और घरों में महिलाओं व लड़कियों के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.