मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा शुरू की गई दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर अब ब्रेक लग गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इन ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार नहीं किए जाने के कारण मंगलवार से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों की सेवा पूरी तरह बंद हो गई है। इससे उत्तर बिहार और दिल्ली व झारखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब रिजर्वेशन के लिए भारी मशक्कत करनी होगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद विहार से लौकहा और लौकहा से आनंद विहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04014/04013 का परिचालन मंगलवार से बंद कर दिया गया है। यह ट्रेन सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली तक पहुंचने का एक सुगम साधन बनी हुई थी। इसके अतिरिक्त, रांची- झंझारपुर होली स्पेशल ट्रेन की सेवाएं भी आज से समाप्...