नई दिल्ली, फरवरी 19 -- होली रंगों, मस्ती और पारंपरिक स्वादों का त्योहार है और इन स्वादों में सबसे खास जगह ठंडाई की होती है। मेवों, मसालों और खुशबूदार फूलों से बनी ठंडाई ना सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि त्योहार की मिठास को भी दोगुना कर देती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि ठंडाई बनाना मुश्किल है, लेकिन अगर आप एक बार घर पर ठंडाई प्रीमिक्स तैयार कर लें, तो त्योहार के हर दिन मिनटों में परफेक्ट ठंडाई बनाई जा सकती है। घर का बना ठंडाई प्रीमिक्स स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेहतर होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले ड्राई फ्रूट्स, बीज और मसाले शरीर को एनर्जी देते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं। यह भी पढ़ें- काजू की शेप में बनाएं सूजी के खस्ता और परतदार नमकपारे, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!ठंडाई प्रीमिक्स के लिए जरूरी साम...