प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। होली स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री के गहने चोरी हो गए। मुम्बई निवासी दसवंती देवी की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को महिला ने बताया कि वह होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04151 कानपुर एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान किसी ने उनकी चेन समेत अन्य गहने निकाल लिए। ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी ने गहने गायब किए। महिला ने मुम्बई पहुंचने के बाद शिकायत की। जांच में पता चला कि घटना प्रयागराज में हुई है। इसलिए केस प्रयागराज ट्रांसफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.