बरेली, फरवरी 28 -- होली की भीड़ चल रही है। ट्रेनों में सीट तो दूर पैर रखने की दिक्कत है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हैं। पांच मार्च तक नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में नो रूम और रिग्रेड की स्थिति है। अब सिर्फ होली स्पेशल ही सहारा हैं। होली स्पेशल में सीटें खाली हैं। उसकी वजह हैं, इन ट्रेनों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा है। चार-चार घंटे तक लेट हैं। अप-डाउन की करीब 80 होली स्पेशल पूरे मार्च तक संचालित होंगी। रेलवे भी अब सोशल मीडिया पर होली स्पेशल में डेट के अनुसार खाली सीट के बारे में जानकारी देता है। यह विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं (05045) लालकुआं-राजकोट,(05060) लालकुआं-कोलकाता, 05301 मऊ-अम्बाला कैंट, 05005 बढ़नी-अमृतसर, 05023 गोमती नगर-खातीपुरा, 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.