नई दिल्ली, मार्च 3 -- Desi Chicken Curry Recipe For Holi Party : त्योहारों का मौसम हो और रसोई से लजीज व्यंजनों की खुशबू घर को ना महकाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है? रंग और खुशी के इस पर्व 'होली' पर अगर आप घर आए नॉन वेज लवर मेहमानों को लंच पर कुछ जायकेदार बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो यह ढाबा स्टाइल देसी चिकन करी की रेसिपी आपके लिए ही है। सरसों के तेल में भुने मसालों की महक के साथ पकाए गए चिकन की सॉफ्टनेस वाली इस रेसिपी की हर बाइट में आपको असली देसी स्वाद चखने को मिलेगा। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाई जाती है ढाबा स्टाइल लटपटी देसी चिकन करी। यह भी पढ़ें- होली का 'हैंगओवर' उतारें चुटकियों में, जानें बॉडी को डिटॉक्स करने के 9 सही तरीकेदेसी चिकन करी रेसिपी बनाने के लिए सामग्रीचिकन मैरीनेट करने के लिए -2 किलो चिकन (डेढ़ इंच के टु...