नई दिल्ली, फरवरी 23 -- होली का त्यौहार हो और गुजिया की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बाहर से खस्ता और अंदर से मुंह में घुलने वाली स्टफिंग ही गुजिया को परफेक्ट बनाती हैं। यूं तो गुजिया प्योर मावे से बनती है, जिसमें ड्राई फ्रूट्स भी एड किए जाते हैं। लेकिन खूब सारी गुजिया बना रही हैं तो मावे में सूजी भी मिला सकती हैं। इससे मावा भी कम लगेगा और गुजिया और भी ज्यादा टेस्टी हो जाएगी। सूजी गुजिया की स्टफिंग को दानेदार बनाती है, जो खाने में काफी अच्छी लगती है। अगर आप भी होली के लिए सूजी मावे की गुजिया बनाने की सोच रही हैं, तो ये रेसिपी फॉलो कर सकती हैं। इससे एकदम परफेक्ट गुजिया बनेंगी। अंदर की स्टफिंग मुंह में घुल जाएगी तो वहीं बाहर से ये एकदम खस्ता और कुरकुरी बनेंगीं। आइए शेफ पारुल की रेसिपी जानते हैं।सूजी मावे की गुजिया बनाने की सामग्री सूज...