हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें। कुमाऊं कमिश्नर रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला स्तर पर लगातार संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएं। ताकि होली के दौरान शांति व्यवस्था कायम हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...