गया, मार्च 2 -- शेरघाटी उत्पाद थाने में तैनात कर्मियों ने होली के पूर्व डोभी थानाक्षेत्र के करमौनी कस्बे से करीब दस लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद की गई सारी शराब झारखंड से लाइ गई थी। उत्पाद पुलिस ने इसके साथ ही शराब के कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेरघाटी उत्पाद थाने के प्रभारी प्रभात कुमार विद्यार्थी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान यह कामयाबी मिली है। उत्पाद अधिकारी के मुताबिक अंग्रेजी शराब की 986 बोतलों को करमौनी-पड़री में पुआल वगैरह में छिपा कर रखा गया था। होली के दौरान अंग्रेजी शराब की ऑन डिमांड डिलीवरी का प्लान था। बताया गया है कि इसके साथ ही धर्मेंद्र यादव उर्फ कुटुम जी नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया धंधेबाज बाराचट्टी थाने के भुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.