लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस दौरान बिजली से चलने वाले 39 चाक और चार पगमिल मशीन लाभार्थियों को बांटी गई। बतौर मुख्य अतिथि जमुनादीन त्यागी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, नवीन प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य सूरज सिंह, भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उदित श्रीवास्तव, शाहिदा बेगम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माटी कला बोर्ड की योजनाओं को बताया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक चाक से अपना व्यवसाय बढ़ाकर परिवार की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.