बगहा, मार्च 2 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि । होली का पर्व प्रेम भाईचारे का पर्व है। सभी लोग इस भाईचारे के बीच मनाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।उक्त बातें एसपी रामानंद कौशल ने कहीं। वे सोमवार को नगर के रतनमाला में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान एसपी रामानंद कौशल ने लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों के वर्ष 2023 में हुए दंगों के बारे में भी चर्चाएं की। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरवृति न हो इसको इस पर सभी अमल करने की जरूरत है। वही मौजूद लोगों ने कहा कि होली के दिन रत्नमाला मोड के बोध नगर तक पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि बाहर से किसी को अंदर नहीं आने दिया जाए । ताकि आपसी भाईचार बना रहे। उन्होंने कहा कि करते कुछ ही है लेकिन बदनाम पूरी कौम होता है। पूर्व वार्ड पार्षद प...