धनबाद, मार्च 3 -- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत होली में जिले की कुल 3,51,661 बहनों को जनवरी व फरवरी 2026 की सम्मान राशि का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल एक अरब 75 करोड़ 83 लाख 5000 रुपए की राशि अंतरण की गई है। योजना अंतर्गत जिले के लाभुकों को दिसंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। डीसी ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुक...