प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। होली पर बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग 12 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को सोमवार को वेतन जारी हो गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 25 फरवरी को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर 28 फरवरी तक वेतन भुगतान के आदेश दिए थे। हालांकि 28 फरवरी को बैंक से वेतन की धनराशि खातों में नहीं भेजी जा सकी थी। सोमवार को बैंक खुलने के तुरंत बाद शिक्षकों-कर्मचारियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व से पहले वेतन मिलने से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...