संवाददाता, फरवरी 25 -- नशा करने वालों पर होली से पहले ही सुरुर चढ़ने लगा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बहनाई द्वारा साले की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की खबर सामने आई है। बाराबंकी के मोहम्मदपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर गुरुवार की शाम एक मजदूर की उसके बहनोई ने विवाद के दौरान लकड़ी के चैले से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी बहनोई मंगल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसका चचेरा भाई वहां से भागने में कामयाब रहा। बिहार प्रांत के थाना सदर धरमगंज किशनगंज निवासी सूरज (उम्र 32 वर्ष) अपने बहनोई जनपद रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज के लाला का पुरवा गांव निवासी मंगल और उसके चचेरे भाई आकाश के साथ थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में मोहम्मदपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.