मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता होली के त्योहार से ठीक पहले मुंगेर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 7 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है, जिन्होंने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में अपना योगदान समर्पित कर दिया। इन नियुक्तियों से ग्रामीण और शहरी इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होने की उम्मीद है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि विभाग द्वारा भेजे गए इन सात डॉक्टरों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। इनमें एक सर्जन और एक गाइनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। सभी नए डॉक्टरों को अविलंब अपने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है ताकि त्योहार के दौरान मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.