सहारनपुर, फरवरी 26 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अपने घर पहुंचने की जल्दी में यात्री किसी भी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जनरल डिब्बों में जगह नहीं मिलने पर यात्री लगेज कोच और दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में भी सफर करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी यही नजारा देखने को मिला, जब कालका-दिल्ली एक्सप्रेस सात मिनट की देरी से सुबह करीब 11:07 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही कोचों में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। जनरल डिब्बों में पहले से ही भारी भीड़ होने के कारण कई यात्रियों को जगह नहीं मिल सकी। मजबूरी में कुछ यात्री सामान वाले कोच (लगेज कोच) में चढ़ गए। इस डिब्बे में पहले से ही यात्री सवार थे, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.