देहरादून, फरवरी 28 -- हरिद्वार। होली पर्व से पहले सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 140 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद पुलिस को चोरी और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। सिडकुल पुलिस ने तकनीकी सहयोग के जरिए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों में कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में काम करने आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ फोन स्थानीय निवासियों के थे। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों को जब उनके फोन वापस मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.