गाजीपुर, फरवरी 28 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर सहित आसपास क्षेत्र की शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। छापेमारी का नेतृत्व सेवराई के एसडीएम संजय यादव, क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह और आबकारी निरीक्षक सीमा मौर्य ने किया। अधिकारियों ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के स्टॉक का मिलान किया, बारकोड स्कैन कर सत्यापन किया और पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाइसेंस व अभिलेखों की भी जांच की गई। एसडीएम ने नियम विरुद्ध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.