हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा ने होली पर्व को देखते हुए फरवरी माह का वेतन समय से पूर्व भुगतान कराने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को संबोधित पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश पाल और जिला मंत्री सुशील कुमार के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं। आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए फरवरी 2026 का वेतन 28 फरवरी 2026 तक दिलाए जाने की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों को त्योहार पर आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में शासन स्तर से भी निर्देश जारी हुए हैं। संघ पदाधिकारियों ने अनुरोध किया कि जनपद के सभी सफाई कर्मचारियों के हित में समय से वेतन भुगतान सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.