पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। होली पर्व से पूर्व प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों का वेतन और मानदेय भुगतान किए जाने की मांग को लेकर महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बाल्मीकि ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। पत्र में मांग की गई है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, ग्रामीण पंचायतों तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन एवं मानदेय तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें। संगठन का कहना है कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन शहर और गांवों की स्वच्छता व्यवस्था संभालते हैं, इसलिए त्योहार से पहले उनका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.