संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि जनपद के शिक्षकों को होली से पहले वेतन भुगतान किया जाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आवश्यक तैयारी कर ले। बिलों को समय से विद्यालयों से मंगा कर भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने भी पत्र जारी कर नियत तिथि से पूर्व वेतन का भुगतान का निर्देश दिया है। कहा है कि 01 मार्च, 2026 को सामान्य अवकाश तथा 02 मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओ, शहरी स्थानीय निकायों तथा उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरो, पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी, 2026 का वेतन एवं पेंशन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.