गोड्डा, मार्च 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । होली के आगमन से पहले शनिवार को गोड्डा के शिक्षण और निजी संस्थानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लास्ट वर्किंग डे होने के कारण स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और निजी कार्यालयों में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। जगह जगह रंग, गुलाल और पारंपरिक गीतों पर लोग झूमते नजर आए। गोड्डा में सोमवार से होली का उल्लास शुरू हो जाएगा। गोड्डा और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों तक होली मनाई जाती है। सोमवार 2 मार्च को धुरखेली मनाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को रंगों की होली खेली जाएगी, जबकि बुधवार को बाजार की होली के साथ पर्व का समापन होगा। बाजार की होली में दुकानदार, व्यापारी और आमजन एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं। शनिवार को कई निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.