शाहजहांपुर, मार्च 2 -- जलालाबाद, संवाददाता। होली से दो दिन पहले जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रैपुरा निवासी लोकनाथ की पुत्री रविवार देर रात गांव के बाहर तालाब किनारे झाड़ियों के बीच खड़े पाकड़ के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बेर बीनने गए बच्चों ने पेड़ से शव लटका देखा तो शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार का कहना है कि वह सामान्य व्यवहार कर रही थी और किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.