देहरादून, मार्च 2 -- रुड़की। होली त्योहार के मद्देनजर कोतवाली रुड़की पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान उप निरीक्षक आनंद मेहरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाली पार्क, कलियार रोड के पास एक व्यक्ति नकली नोटों के साथ खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष), निवासी सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र) को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के 38 जाली नोट, कुल 19 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.