रामपुर, फरवरी 26 -- होली से पहले रामपुर में बसों की मरम्मत में परिवहन विभाग जुट गया है। होली से पहले यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डिपो की बसों की छोटी-मोटी कमियों को कार्यशाला में ठीक कराया जा रहा है। रामपुर डिपो में मौजूद 108 बस 28 फरवरी से सड़कों पर दौड़ेंगी। ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को-किसी प्रकार की असुविधा न हो। चार मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा और विभाग का उद्देश्य है कि इस दौरान सभी बसें सुचारू और सुरक्षित रूप से संचालित हों।होली पर बड़ी संख्या में दिल्ली की तरफ से लोग अपने घरों को आते हैं। त्योहार से चार-पांच दिन पहले से ही लोग आने शुरु हो जाते है। कुछ लोग ट्रेन से सफर करते हैं तो बहुत से लोग बसों का सहारा लेते हैं। परिवहन विभाग बसों की मरम्मत में जुट गया है। डिपो की कार्यशाला में छोटी-छोटी कमियों को द...