कन्नौज, फरवरी 28 -- गुगरापुर। विकास खंड गुगरापुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर-रतनपुर में शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने पर्व की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व को रेखांकित किया। क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक अभिषेक वर्मा, अनुराग रंजन, विश्वेश सर, अर्जित, अनिकेत, स्नेहलता, सुषमा दुबे के साथ रसोइया सगुना, सकुंतला एवं रामजानकी भी मौजूद रहीं। रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर हुआ गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के आकाश एजूकेशन सेंटर में रंगों के पावन पर्व होली को हर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.