कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बाट-माप विभाग ने होली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 15 चालान काटे गए। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने अपने सहायक प्रेमशंकर के साथ कई दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा जिन व्यापारियों का इलेक्ट्रानिक कांटा (तराजू) 100 किलोग्राम या अधिक का है, वह मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। धर्म कांटा व पेट्रोल पंप आदि भी इसी प्रक्रिया का पालन करें, जिससे उनके कांटे-बांट का मूल्यांकन किया जा सके। इसका निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा हो जाएगा। व्यापारी अपने कांटे बांट में मूल्यांकन मुहर लगवा लें, ताकि निरीक्षण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसी व्यापारी को समस्या है, तो वह कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.