छपरा, फरवरी 27 -- होली से पहले मढ़ौरा में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 7 हजार लीटर अवैध देसी शराब नष्ट,110 लीटर बरामद मढ़ौरा, एक संवाददाता। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मढ़ौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने करीब 7 हजार लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि 110 लीटर तैयार देसी शराब जब्त कर थाने लाई गई। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस टीम ने एसडीओ निधि राज और डीएसपी नरेश पासवान के नेतृत्व में चकदरा नहर किनारे और मढ़ौरा बाजार स्थित पुरानी गोला के समीप नट बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान जमीन के अंदर प्लास्टिक के बड़े-बड़े गैलनों में छुपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर बड़े पैमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.