मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। होली पर्व से पूर्व मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार प्रशासन का उदाहरण पेश किया है। राज्य सरकार से जनवरी- 2026 की पेंशन मद की राशि प्राप्त नहीं होने के बावजूद विश्वविद्यालय ने अपने सभी पेंशनरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है, ताकि त्योहार के मौके पर किसी को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। दरअसल, राज्य के वित्त विभाग द्वारा उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों को पेंशन मद की राशि आवंटित नहीं की गई है। इसी वजह से मुंगेर विश्वविद्यालय को भी जनवरी माह की पेंशन राशि नहीं मिल सकी। हालांकि, वेतन मद की राशि मिलने पर कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों को उनका वेतन समय पर दे दिया गया है। पेंशनरों की स्थिति को देखते हुए ...